डॉक्टर-नर्स का इश्क, दूसरी शादी और खूनी अंजाम; हत्यारन बनी चार साल पुरानी प्रेमिका

0
615

एक नर्स ने गला घोंटकर एक डॉक्टर को मार डाला। दोनों एक साथ काम करते थे। दरअसल, डॉक्टर और नर्स पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में थे। जुर्म कबूल करते हुए नर्स ने बताया कि दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। लेकिन दो साल पहले डॉक्टर ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस बात को लेकर नर्स बेहद नाराज और गुस्से में रहती थी। रविवार की रात डॉक्टर की चार साल पुरानी प्रेमिका हत्यारन बन बैठी। यह झारखंड के पलामू जिले की घटना है।

नर्स ने कबूला जुर्म

पलामू के छतरपुर स्थित बारा मोहल्ले में रविवार की देर देर रात ग्रामीण चिकित्सक अनुज यादव की गमछा से गला घोंट हत्या कर दी गई। शादीशुदा अनुज की हत्या का आरोप ग्रामीण डॉक्टर के साथ नर्स का काम करने वाली प्रेमिका पर लगा है। पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दरअसल, अनुज नौडीहा बाजार में पुराना थाना भवन के समीप प्रैक्टिस करता था। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया।

शादी करने से थी नाराज

आरोपी महिला के अनुसार डॉक्टर अनुज यादव के साथ उसका चार साल से संबंध था। अनुज उसे पत्नी की तरह रखता था। परंतु दो वर्ष पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोपी महिला के अनुसार अनुज उसे समय नहीं दे रहा था। गुस्से में आकर उसने डॉक्टर अनुज की गला घोंट हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here