डॉक्टर ने कंपाउंडर के साथ मिलकर इलाज कराने आई महिला के साथ किया गैंगरेप..

0
1308

डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन कुछ डॉक्टर हैवानियत का परिचय देखकर धरती के भगवानों पर धब्बा लगाने का काम करते हैं ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। जहा एक महिला के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने उसे अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया था। जब इलाज कराने के लिए महिला वहां पहुंची तो डॉक्टर और एक साथी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है डॉक्टर राजस्थान में पदस्थ है। पुलिस आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। ग्वालियर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि डॉ पृथ्वीराज गोस्वामी के यहां उसका थायराइड का इलाज चल रहा था। वह कई बार डॉक्टर को दिखा चुकी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि डॉ पृथ्वी राज गोस्वामी ने उसे इलाज के लिए घर पर बुलाया था। पीड़ित महिला जब इलाज के लिए डॉक्टर के घर पहुंची तो घर पर सिर्फ डॉक्टर और उसका एक साथी कंपाउडर राजू मौजूद था। थोड़ी देर बाद डॉक्टर और उसका कंपाउंडर साथी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि पहले डॉक्टर ने उसके साथ हैवानियत की और फिर उसके बाद उसके साथी ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने झांसी रोड थाना में शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर और उसकी एक साथी पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि इलाज कराने के बहाने महिला के साथ डॉक्टर और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here