ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बन्नाखेड़ा में एक मेडिकल स्टोर सील, मचा हड़कंप

0
659

ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त टीम ने बन्नाखेड़ा और इट्टव्वा में मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बन्नाखेड़ा के साई मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने पुलिस और ड्रग टीम के साथ दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जिसमें साई मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला जबकि एक नाबालिग सेल्समैन कार्य करता हुआ पाया गया। जिस कारण साई मेडिकल स्टोर को सील किया गया।

टीम में सीनियर औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, उपनिरीक्षक धीरेंद्र परिहार, मोहन खाती, सुनील टम्टा आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here