“तानाशाही” सीडीओ के आदेश को बाजपुर बीडीओ ने दिखाया ठेंगा, ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी का मोह जारी

0
735

उत्तराखंड की धामी सरकार में कुछ अधिकारी अपनी तानशाही पर उतर आए है। जिन्हें अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों से कोई सरोकार नहीं है, यही कारण है कि बाजपुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत अधिकारी सीडीओ द्वारा दिए गए स्थानांतरण आदेश के बाद भी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। जिससे अधिकारी की तानाशाही साफ दिखाई दे रही है।

अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश

बता दे कि बाजपुर के ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी के पद पर कुंदन सिंह बिष्ट करीब 1 वर्ष से कार्यरत हैं। ऐसे में उधम सिंह नगर के सीडीओ मनीष कुमार द्वारा बीती 11 मार्च को बाजपुर के खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट का गदरपुर और गदरपुर के सहायक खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी का बाजपुर में स्थानांतरण किया गया था।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए आदेश जारी किए गए थे, लेकिन बाजपुर खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं है। यही कारण है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के 12 दिन भी अभी अधिकारी अपनी कुर्सी पर डटे हैं और अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी आदेश का बीडीओ द्वारा पालन नहीं करना अब बाजपुर खंड विकास कार्यालय में कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानांतरण आदेश को लेकर जब बाजपुर बीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसा उच्चाधिकारियों का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा, लेकिन फिलहाल वह अभी मार्च क्लोजिंग के चलते काम कर रहे हैं।

वही गदरपुर के सहायक खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन करते हैं, लेकिन जब तक बाजपुर के खंड विकास अधिकारी पदभार छोड़ेंगे, उसके बाद ही वह पदभार ग्रहण करेंगे।

अधिकारियों की तानाशाही को लेकर जब उधम सिंह नगर के डीडीओ सुशील मोहन डोभाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी किये गये हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक नवीन पदभार ग्रहण नहीं किया जाना सामने आया है, ऐसे में दोनों अधिकारियों से मंगलवार को वार्ता की जाएगी और कारण पता किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here