बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की हाई-फाई लाइफस्टाइल दर्शकों के बीच खूब डिसकस की जा रही है। पहले वह बता चुकी हैं कि उनके घर के आगे 5 स्टार और 7 स्टार होटल भी सस्ते लगेंगे। अब एक क्लिप वायरल है जिसमें तान्या ने बताया कि उनके घर पर लिफ्ट और बहुत से इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रुमेंट्स हैं फिर भी बिजली का बिल सिर्फ 600 रुपये आता है। तान्या ने ये भी बताया कि उन लोगों के खर्चे बहुत कम हैं क्योंकि सब कुछ उनके परिवार से ही आता है।
बताया कैसे आता था 600 बिल
क्लिप में तान्या बताती हैं, ‘जैसे इलेक्ट्रिसिटी का बिल आता होगा यहां पर बहुत।’ अमाल बोलते हैं, हां-हां फुल। तान्या बताती हैं, ‘हमारा सोलर प्लांट है वहां, हम खुद सरकार को बिजली देते हैं, हमारा बिजली का बिल आता है 600 रुपये। मतलब पूरे साल का भी 5000 नहीं आता।’ तान्या की बात सुनकर बाकी घरवाले चौंकते हैं। वे अपना-अपना बिल बताते हैं। इसके बाद तान्या बोलती हैं, 600 रुपये तब आता है जब घर में लिफ्ट वगैरह बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स हैं।
खेत से सब्जियां, गौशाला से दूध
तान्या बोलती हैं, रेंट और इलेक्ट्रिसिटी ये दोनों हमारे बच गए। फिर आपका सब्जियों का होगा तो हमारे खुद के फॉर्म्स हैं। जो हमारे खेत में नहीं उग रही वो हमारे मामाजी के यहां उग रही है। एक बार जो सुबह सब्जी लेने जाता है वो सारे घरों में देकर आता है। मामा-मौसी सब मिलाकर 8 फैमिलीज हैं। दूध का, हमारे एक और मामाजी हैं उनकी गौशाला है। दूध भी नानी के यहां से आता है। कपड़े की मेरी खुद फैक्ट्री है। सब टेलर, सिलवाना सब मेरे यहां ही होता है। ब्रैंड्स वगैरह खरीदने का खर्च ही नहीं होता है।
होटल और पेट्रोल का भी नहीं है खर्चा
इसके बाद तान्या बताती हैं कि किसी को होटल वगैरह में भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती कि परिवार के इतने बड़े-बड़े गार्डन्स हैं कि पार्टी उन्हीं में कर लेते हैं। तान्या ने बताया कि घर की शादी और गेदरिंग वगैरह इन्हीं गार्डन्स में होती है। इसमें 800 से ज्यादा लोग पार्टी कर सकते हैं। तान्या बताती हैं, मेरे मौसी के बेटे की शादी थी तो हल्दी-मेहंदी सब गार्डन में ही हुई थी। इतना ही नहीं तान्या ने बताया कि उनका पेट्रोल डीजल का खर्च भी नहीं। घर पर चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां रखी हैं लोकल के लिए। तान्या बताती हैं, ‘मैंने 9 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली। बिग बॉस में आने से पहले मेरा फार्मा प्लांट भी चालू हो गया।’











