तीन बेटियों के सिर से उठा बाप का साया, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ! मचा कोहराम

0
6

जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को गांव बघौरा गेट के पास एक व्यक्ति के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल की पहचान मो. आसिम उर्फ गुड्डू (40 वर्ष), पुत्र शरीफ अहमद, निवासी वार्ड आठ, रम्पुरा के रूप में हुई।

पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी चमन ने बताया कि मो. आसिम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसके शव मिलने की जानकारी परिवार को मिली।

मृतक के परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी मो. आसिम पर ही थी। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here