तीन शादी के बाद आधी उम्र के लड़के को दिल दे बैठी महिला, बच्चों को छोड़ आशिक के साथ हुई फरार

0
560

कहते हैं मोहब्बत इंसान को अंधा बना देती है। जिसे हो जाती है फिर वह न तो जाति बिरादरी देखता है और न ही उम्र। ऐसा ही एक मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में देखने को मिला। यहां एक शादीशुदा महिला का फोन पर अपनी आधी उम्र के लड़के से संपर्क हो गया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई तो दोनों एक-दूसरे पर दिल हार गए। महिला की पहले तीन शादी हो चुकी हैं।

इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। इनमें से महिला अपनी बेटी की शादी कर चुकी है, जबकि अब पांच साल का लड़का है। इसके बाद भी महिला को किसी का ख्याल नहीं आया और प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। महिला का प्रेमी भी उसे बेपनाह मोहब्बत करता है। महिला को काफी समझाया गया। पंचायत भी हुई फिर भी वह नहीं मानी और मौका पाते ही बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग निकली।

मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि करीब सात साल पहले तीसरी जगह शादी होकर एक विवाहिता (38) आयी थी। वह अपने साथ एक लड़की और लड़का भी लायी थी। महिला के साथ आई लड़की की एक साल पहले शादी हो गई। तीसरे पति से भी एक लड़का है उसकी उम्र करीब पांच साल है।

इस बीच महिला का मोबाइल से सम्पर्क एक युवक से हुआ। महिला अपने से आधी उम्र के युवक के साथ जाने को अड़ गयी। कई दिनों से रिश्तेदार और पास पड़ोस के लोगो ने समझाया, पंचायत और नीमगांव पुलिस ने भी इस मामले दोनो पक्षो को समझाया लेकिन बात नही बनी है। आखिर में महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। थानाध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से महिला अपने प्रेमी के साथ चली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here