तीसरे युवक से बात करती थी बेवफा चाची, भतीजे और उसके दोस्त ने किया यह कांड..

0
119

महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी चाची की हत्या की थी। दोनों के चाची से प्रेम-प्रसंग था। इसी बीच इस बीच महिला तीसरे व्यक्ति से भी बात करने लगी थी, जो दोनों दोस्तों को गंवारा नहीं था। दोनों ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दोनों ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाची की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी आशीष उर्फ रिंकू को दबोच लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष उर्फ रिंकू ने बताया कि उसके चाची से करीब पांच साल से संबंध थे। कई बार शारीरिक भी बने। बताया कि चार माह पूर्व पता चला कि चाची के मेरे दोस्त अरुण से भी मिलना जुलना प्रारम्भ कर दिया था।

जानकारी होने पर दोस्त को मना किया था। इसके बाद चाची किसी तीसरे व्यक्ति से फोन पर वार्ता करने लगी थी। जब भी चाची का फोन मिलाता तब नम्बर व्यस्त जाता था। नंबर व्यस्त जाने पर बहुत गुस्सा आता था। चाची ने मुझसे बात नहीं करती थी। चाची को काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी। दोस्त अरुण से भी कहा था कि समझाओ, परन्तु वह उसकी भी बात नहीं मानती थी।

अरुण चाची को मौसी बोलता था। हम दोनों ही उससे प्रेम करते थे। बराबर उसको खर्चा देता था। अरुण ने बताया था कि मेरे भी उससे सम्बन्ध है। 14 फरवरी की रात समय 09.36 बजे अरुण को फोन करके बुलाया। इसके बाद हम दोनों ने चाची को काफी समझाया।

चाची कहने लगी कि जिससे भी मैं चाहू उससे बात करूंगी। इसके बाद हम दोनों ने उसे समझाया अपने पति की बनकर रहो या फिर हमारे साथ। कसी तीसरे को बीच में क्यो ला रही हो। जब चाची नहीं मानी तो गुस्से में गला दबा दिया। जिससे चाची की मौत हो गई। इसके बाद हम दोनों भाग गए। वहीं पुलिस टीम अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here