तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल

0
294

तेज रफ्तार कार का कहर बाजपुर में देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि बाजपुर के केशोवाला निवासी रवि अपने वार्ड नंबर 13 की इंद्रा कालोनी निवासी दोस्त संदीप सैनी के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम बरहैनी जा रहा था कि बरहैनी पेट्रोल पंप के समीप हल्द्वानी से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रवि और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार सवार काशीपुर निवासी सुमित गुप्ता को मामूली चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

इस दौरान पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here