बाजपुर के नैनीताल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारी से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो के पलटने से चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।
बता दे कि बाजपुर के ग्राम नमूना में एक तेज रफ्तार कार ने बरहैनी से बाजपुर सवारी लेकर आ रहे ऑटो को जोरदार टक्टर मार दी। जिससे सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार गर्भवती महिला सलोनी, सुरेश चंद, निशा, छोटे लाल, निहाल ओर ऑटो चालक विपिन सहित एक अन्य घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। वही ऑटो के पलटने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान बाजपुर पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।











