दहेज की बढ़ रही भूख, ससुरालियों ने महिला से मारपीट कर निकाला घर से बाहर, पहुंची कोतवाली

0
107

बाजपुर के ग्राम हुलसनगंज निवासी पीड़ित महिला ने भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस दौरान महिला ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम हुलसनगंज निवासी एक महिला अपने परिजनों, भाजपा नेता गौरव शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी के साथ कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 7 माह पूर्व ग्राम हुलसन गंज निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। विवाह के बाद से उसका पति, सास, ससुर और देवर दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन मारपीट करने लगे।

महिला ने तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह उसके ससुरालयों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही महिला ने अपने ससुरालियों पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं बाजपुर कोतवाली पुलिस ने महिला को जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है। इस दौरान बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here