Thursday, April 10, 2025

Buy now

spot_img

दहेज में नहीं मिली बुलेट बाइक और 2 लाख रुपए तो ससुरालियों ने बहु को घर से निकाला, पीड़िता ने उठाया यह कदम

एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला ने अपने ससुरालियों पर उसे जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

बता दें कि बाजपुर के सीता कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह किच्छा निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उससे 2 लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। महिला ने बताया की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति, सास, ससुर, नंद, नंदोई और जेठ ने उसपर अत्याचार करने शुरू कर दिए।

इस दौरान महिला ने अपने ससुरालियों पर जबरन फांसी लगाकर और करंट से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब उसके द्वारा अपने परिजनों से बात की गई। जिसके बाद उसके पिता ने उसके पति को रुद्रपुर में 100 गज का एक प्लॉट दिलवा दिया, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ समय बाद उसके ससुरालियों ने पैसे और बाइक की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस दौरान महिला ने बताया कि वह अपने मासूम बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। साथ ही महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में एक तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!