दिव्यांग से रेप के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, CCTV में भागती दिखी थी लड़की

0
342

22 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की रात हुई। वारदात की जगह पुलिस चौकी और आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास है। घटना उस समय हुई जब दिव्यांग लड़की अपनी ननिहाल से लौटकर घर जा रही थी। सड़क पर भागती हुई उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखी थी। पुलिस ने मंगलवार की देर रात पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों के साथ हुए एनकाउंटर और गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के एसपी ने कहा कि 11 अगस्त को लड़की की बहन ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मूक बधिर और मंदबुद्धि बहन के साथ दुराचार हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जाने के रास्ते के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर दो लोगों के नाम सामने आए। दोनों को मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उनके नाम अंकुर वर्मा और हर्षित पांडेय हैं। अभी तक हुई पूछताछ में इन दोनों घटना को करना स्वीकार कर लिया है। घटनास्थल की भी पहचान कराई है। एसपी ने बताया कि पुलिस इसमें सबूत जुटा रही है। जांच जारी है।

शोर भी नहीं मचा सकी दिव्यांग

दिव्यांग पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले गया। वहां ले जाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मूक बधिर होने के चलते इस दौरान वह शोर भी नहीं मचा सकी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। एक घंटे बाद तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजते-खोजते वह संदिग्ध हालत में पाई गई। इसके बाद लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here