दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, जानें किसे मिलेगा फायदा?

0
224

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज अपने अभियान का आगाज मेजबान यूएई के खिलाफ करने जा रही है। यूएई के खिलाफ T20I में भारत की यह मात्र दूसरी भिड़ंत होगी। भारत ने इससे पहले यूएई के खिलाफ एकमात्र मैच 2016 में एशिया कप के दौरान ही खेला था जब टीम इंडिया ने उन्हें 9 विकेट से धूल चटाई थी। हालांकि पिछले 9 सालों में यूएई की टीम में काफी सुधार हुए हैं। आज के मुकाबले में उनकी नजरें भारत को कड़ी टक्कर देने पर होगी। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस यूएई पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

India vs UAE पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच पर थोड़ी घास रहने वाली है। तेज गेंदबाजों को यहां काफी मदद मिल सकती है। साल की शुरुआत में जब भारत यहां चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेलने उतरा था तो पिच काफी खराब थी जिस वजह से स्पिनर्स को मदद मिल रही थी, मगर इस बार तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान थोड़ा कम अनुकूल है, “अत्यधिक गर्मी” और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान अभी भी 36 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी परेशानी हो सकती है। पिच को परखने के लिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम T20I रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 93

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 46 (49.46%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47 (50.54%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 53 (56.99%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 40 (43.01%)

हाईएस्ट स्कोर- 212/2

लोएस्ट स्कोर- 55

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 184/8

प्रति विकेट औसत रन- 21.16

प्रति ओवर औसत रन- 7.31

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 145

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here