दुर्घटना; बाइक के अनियंत्रित होने से रंजित गंभीर रूप से घायल

0
42

बाजपुर के दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वही मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल का उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि गदरपुर के गूलरभोज निवासी रंजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह बाइक से दोराहा की ओर आ रहा था कि रंजीत की बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों ने घायल रंजीत को निजी वाहन से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां महिला चिकित्सक आकांक्षा सैनी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहीं सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here