Saturday, April 26, 2025

Buy now

spot_img

दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, और वर-वधु पक्ष के बीच हुई मारपीट ; 20 लोग घायल

शादी के खुशियों भरे माहौल में अचानक ही अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर बैठकर दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। तभी शादी के मंडप में चीख पुकार निकलने लगी। वर और वधु पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हई।

मारपीट में करीब 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए हैं। यह हैरान करने वाला मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है। बहादराबाद में एक शादी में घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म के दौरान वर और वधु पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों की शादी भी कैंसिल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर क्षेत्राधिकार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के आते ही भीड़ तीतर भीतर हो गई। सोमवार की रात मुरादाबाद से बारात बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात एक होटल में ठहराई गई थी। घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म चल रही थी।

बताया जा रहा है की लड़कियों के ऊपर लड़का पक्ष ने छींटाकशी कर दी। इस बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है की लड़की पक्ष के 12 से ज्यादा लोग घायल हैं जबकि लड़का पक्ष के भी 10 लोगों को चोटें आई है।

सोमवार की रात को शादी भी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि दुल्हन के भाई ने की है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि प्रकरण में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!