दुल्हन का माथा चूमने पर लौटी थी बारात, शादी करने लड़की पहुंच गई दूल्हे के घर

0
1035

एक प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल कई साल से चल रहे इस प्रेम की कहानी शादी में जयमाला के दौरान बिगड़ी थी। और इस कदर बिगड़ी थी कि लाठी डंडे चले, हंगामा हुआ और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। सबको लगा कि विवाद के साथ ही दोनों के प्रेम का भी अंत हो गया मगर दुल्हन नहीं मानी। 24 घंटे बाद ही लड़की अपने घर से गई और लड़के के पास जा पहुंची। इसके बाद एक मोहल्ले में सात फेरे लेकर दोनों एक दूसरे के हो गए।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/बाजपुर-में-अवैध-कालोनियो/

क्या था मामला

22 मई को हापुड़ शहर के एक मोहल्ले में एक शादी को लेकर जोर शोर से तैयारी हो रही थी। बारात भी समय से पहुंची। रात को बाराती नाच गाने में मस्त थे वहीं वर वधू की जयमाला की तैयारी चल रही थी। जयमाला के दौरान ही वर नं अपनी होने वाली पत्नी के माथे को चूम लिया। इसे लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी डंडे चल पड़े। हंगामे बवाल में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/इंग्लिश-में-लिखी-तहरीर-नह/

24 घंटे बाद लड़की ने छोड़ दिया घर, फिर हुई शादी

बारात भले ही वापस लौट गई मगर लड़की अपने परिजनों से लड़के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। 24 घंटे तक परिजन बेटी को समझाने का प्रयास करते रहे। परंतु बाद में लड़की घर छोड़कर चली गई। जानकारी के अनुसार लड़की ने लड़के के एक रिश्तेदार के घर पहुंचकर उसे सूचना दी। इसके बाद वहीं पर तैयारी कर लड़की और लड़के के सात फेरे कराए गए। शादी के बाद वह अपने दुल्हे के साथ ससुराल चली गई। मामले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि जो विवाद हुआ था उसमें शांति भंग का मामला दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और बाद में लड़के-लड़की की शादी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here