दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, प्रशासन ने घंटे भर में पूरी कराई रस्म, विदा हुई दुल्हन

0
98

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बरदह के भैंसकुर गांव में शनिवार की रात द्वारपूजा के लिए जाते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे दूल्हे को देर रात अस्पताल से लाकर शादी कराई गई। प्रशासन ने घंटे भर में शादी की रस्म पूरी कराई। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी सूरज सरोज पुत्र राजनाथ सरोज अपने ननिहाल कुशमुलिया गांव में रहता है। वह तीन भाइयों में बड़ा है।

शनिवार को सूरज की शादी थी। बारात बरदह थाना क्षेत्र भैंसकुर गांव निवासी लालचंद सरोज के घर गई थी। रात करीब नौ बजे द्वारपूजा के लिए दूल्हा सजावटी रथ पर सवार होकर बारातियों के साथ जा रहा था। मजदूर गोलू बेनवंशी और मंगरू बेनवंशी सिर पर रोड लाइट रखकर साथ में चल रहे थे।

इस दौरान उनकी लाइट ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। झुलस कर दोनों की मौत हो गई। दूल्हा सूरज और रिश्तदार संजय सरोज निवासी मुबारकपुर झुलस गए। दोनों ने रथ से कूदकर किसी तरह जान बचाई। उन्हें शनिवार की रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाराती फरार हो गए।

जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। रात करीब एक बजे दूल्हे को अस्पताल ले आई। इसके बाद करीब एक घंटे में पुलिस की उपस्थिति में शादी की रश्म पूरी हुई। पुलिस की उपस्थिति में दुल्हन की विदाई हुई। रात में ही दूल्हा को मेंहनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट लगने से उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा है। रिश्तेदार संजय का मुबारकपुर में उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here