दूसरी बार निकाह करने पहुंचे मौलाना को पहली बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा, बारात घर में चले लात घूसे

0
444

यूपी के बरेली में एक मौलाना दूसरी बार निकाह करने पहुंच गया। जब इस बात की भनक उसकी पहली बीवी को पता चली तो वह बारात घर पहुंच गई। जहां मौलाना ने परिजनों के साथ मारपीट की। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौलाना हैदर हुसैन, उसके बहनोई रफीक अहमद और पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (महिला के पति और रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता) और धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, शाही याना क्षेत्र के ग्राम चक्रवात भगवतीपुर के रहने वाले मौलाना हैदर हुसैन का निकाह दो फरवरी 2025 को नर्गिस बेगम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही मौलाना और उसके परिजन इस रिश्ते से असंतुष्ट रहने लगे। इसी बीच मौलाना को कस्बे में रहने वाली एक अन्य युवती पसंद आ गई और रविवार को वह अपने पिता, बहनोई और करीब 12 रिश्तेदारों के साथ नवाबगंज में उस युवती से निकाह करने पहुंच गया।

जैसे ही नर्गिस को इसकी सूचना मिली वह भी मौके पर पहुंच गई और उसने इस निकाह का विरोध किया तो मौलाना, उसके पिता और बहनोई ने उस पर हमला कर दिया। उधर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

साली के साथ भागा युवक, जीजा की बहन को लेकर फरार हुआ साला

उधर, बरेली में ही एक युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया। वहीं, इसके अगले ही दिन साला, जीजा की बहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here