नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र को क्यो बताया बूचड़खाना, देखे वीडियो ..

0
1116

(शुभम गंभीर) बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को बूचड़खाना बताया और सरकार के मंत्रियों पर स्वास्थ्य केंद्र की ओर ध्यान ना होने का आरोप लगाया।

बता दें कि बाजपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली के आंसू बहा रहा है जहां उपचार के नाम पर लोगों को रेफर किया जाता है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाएं होने के बाद भी लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को नौसिखिया बताया और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में जहां तत्काल लोगों को प्राथमिक उपचार मिल सके इसके लिए चिकित्सकों को आवास आवंटित किए गए हैं लेकिन आवास मिलने के बाद भी अस्पताल में मौजूद चिकित्सक समय पर लोगों को उपचार नहीं दे पा रहे हैं इस दौरान उन्होंने सरकार से लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों से आवास खाली करवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को बूचड़खाना बताते हुए कसाईयो की तरह लोगों का उपचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान गुरजीत सिंह ने जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सही नहीं होने पर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाने की चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here