गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने इंजीनियर पति को नपुंसक बताते हुए ससुर पर जोर-जबर्दस्ती कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला ने पति, ससुर, सास और तीन देवरानियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, ससुर ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए बहू और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गुरुवार को खोराबार पुलिस ने केस को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की।
संतकबीर नगर जिले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2025 को खोराबार क्षेत्र के युवक से उसकी शादी हुई। पति बंगलुरु में इंजीनियर हैं। पिता ने खेत बेचकर शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए। ससुराल जाने पर पता चला पति शारीरिक रूप से अक्षम है। शादी के एक सप्ताह बाद ससुराल वाले बंगलुरु में फ्लैट लेने के लिए पिता से रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे। इन्कार पर मारा-पीटा और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत भी हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल में एक दिन घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर मेरे कमरे में आए और जबर्दस्ती करने लगे। विरोध के बाद भी ससुर ने शारीरिक शोषण किया।
ससुर ने भी दर्ज कराया केस
ससुर ने भी बहू और मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ससुर का आरोप है- बहू, बेटे को नपुंसक बताते हुए मुझे और बेटियों को बदनाम कर रही है। आए दिन बहू फोन करके पैसे की डिमांड करती है। नहीं देने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा और बेटे की हत्या की धमकी देती है। एक दिन बहू की मां ने फोन कर मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। 20 जुलाई को बहू मायके वालों के साथ खोराबार स्थित घर आई और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों ही पक्ष का केस दर्ज कर लिया गया है।