नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 75 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार…

0
1654

उत्तराखंड को उड़ता पंजाब बनाने से रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक महिला को प्रतिबंधित 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि उधम सिंह नगर में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, तो वही देश का भविष्य भी अंधकार में जाता जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर की गड्ढा कॉलोनी में एक महिला नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कर रही है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिहाना बेगम बताया है। पुलिस ने शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय भेज दिया है। इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी के चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here