नाबालिग प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी पड़ोसी महिला, बच्ची ने दोनों को साथ देखा तो कर दी हत्या

0
166

यूपी के हाथरस में पांच दिन पहले सिकंदराराऊ के गांव मऊ में छह साल की मासूम की हत्या उसकी ताई ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस की जांच में शनिवार को सामने आया कि बच्ची ने महिला और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। ऐसे में महिला और नाबालिग ने गला दबाकर बच्ची की हत्या की और शव को बोरे में बंद करके शव को घर से पच्चीस मीटर दूर कुएं में फेंक दिया।

गांव म‌ऊ में 6 वर्षीय दलित बालिका अनन्या का शव तीन मई को गांव में ही कुएं में बंद बोरे में मिला था। बच्ची के पिता ने हत्या का शक अपनी सगी भाभी पर जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या बच्ची की ताई ने नहीं बल्कि पड़ोसी महिला पिंकी ने की थी। महिला ने जुर्म कबुलू किया है। इसमें सामने आया कि पिंकी के अपने ही गांव के किशोर से तीन माह पहले प्रेम संबंध हो गये। तीन सितंबर को उसके पति व सास मथुरा गये हुये थे। ससुर गांव मे घूमने निकल गए। ऐसे में मौका देखकर उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर में बुला लिया। इसी दौरान बच्ची अनन्या आ गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया।

बच्ची को डांटा तो वह चिल्लाने लगी कि पापा को जाकर बताएगी। बच्ची कमरे से बाहर निकलकर जाने लगी तभी दोनों ने बच्ची को दबोच लिया और मिलकर गला दबाया। बचाव के प्रयास में बच्ची ने महिला के हाथ में काट लिया। महिला के हाथ पर कटे का निशान भी बना हुआ है। लेकिन बच्ची दोनों से नहीं बच सकी और दोनों ने उसकी हत्या कर दी। महिला ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों ने घर में रखे सफेद अंगोछे को बच्ची के गले में लपेटा और धान के खाली बोरे में शव रखकर रेशम की रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मौका पाकर शव को घर से 25 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े कुएं में फेंक दिया था ।

आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि गांव मऊ में 6 वर्षीय बालिका की हत्या गांव की महिला ने अपने बाल अपचारी किशोर प्रेमी के साथ मिलकर एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर की थी। इसका खुलासा गिरफ्तारी के दौरान की गई पूछताछ में दोनों ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here