नारी सम्मान में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सुरक्षा की करी मांग

0
56

बांग्लादेश सहित देशभर में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं से नाराज महिला संगठन नारी के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरीं। शनिवार को उन्होंने मुख्य मार्ग से जुलूस निकालकर शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।

रामभवन धर्मशाला परिसर में शनिवार को मधुबन क्लस्टर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, महिला मंगल दल सहित अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं एकत्र हुईं। यहां महिलाएं जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की।

कार्यक्रम की आयोजक उमा जोशी ने कहा कि कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय रेप की घटना के खिलाफ एक प्रदर्शन कर महिला एकता का संदेश दिया है। यह केवल एक नारी पर नहीं बल्कि हमारी पूरी समाज व्यवस्था पर हमला है। अब समय है कि हम सब इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

इस मौके पर मधुबन क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी, युवा कल्याण खेल प्रशिक्षक चंद्रिका फोगाट, महिला संगठन उर्मिला कांडपाल, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा जिंदल, आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष वृंदा, प्रेमा जोशी, ममता, अनिला, जीत कौर, पूजा शर्मा, रेखा जोशी, अनीता गुप्ता, दमयंती चुफाल सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here