नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नए कैंप कार्यालय का संजीव आर्य ने किया शुभारंभ..

0
588

गर्जना न्यूज : बाजपुर की सूद कॉलोनी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नए कैंप कार्यालय का नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया। वहीं इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजीव आर्य का जोरदार स्वागत किया।

वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/UX154DgLzAaYY7c6/?mibextid=xfxF2i

बता दें कि बाजपुर की जनता की सहूलियत के मद्देनजर उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के नए कैंप कार्यालय का सूद कॉलोनी में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया। इस दौरान संजीव आर्य ने पूर्ण आहुति देकर हवन यज्ञ संपन्न किया। वहीं इससे पूर्व संजीव आर्य के बाजपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान संजीव आर्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने हमेशा बाजपुर की जनता के हित में कार्य किया है और वह विकास की सोच को गति देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानियों से जूझना ना पड़े, इसके लिए नए कैंप कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना करने के उपरांत शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अब अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि डीके जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, अनिल वाल्मीकि, सत्यवान गर्ग, महेश कुमार, निसार अहमद, हमीद अली, विजय शर्मा, हरीश कांडपाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here