न्यायालय के आदेश पर हुआ मुकदमा, BJP कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव…

0
1156

बाजपुर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता पर हुए मुकदमे को लेकर सीओ वंदना वर्मा से निष्पक्ष जांच की मांग की।

बता दें कि बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर बाजपुर कोतवाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता पर हुए मुकदमे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने सीओ वंदना वर्मा से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि मामले को तोड़ मरोड़ कर पुलिस के सामने प्रस्तुत किया गया है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि जो घटना मुकदमे में दिखाई गई है उस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वही सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here