पति ने फोन और पैसे नहीं दिए तो उतार दिया मौत के घाट; झारखंड में खौफनाक वारदात

0
227

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला ने अपने पति की घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात जिले के मिहिजाम पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मिहिजाम के पाइपलाइन इलाके में हुई। मृतक की पहचान बिहार निवासी महावीर यादव (40) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मिहिजाम में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को मोबाइल फोन और पैसों के लिए अंजाम दिया गया।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विकास ने बताया, “रविवार रात यादव की उसकी पत्नी काजल देवी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। काजल ने जब उससे पैसे और मोबाइल फोन मांगा तो उनके बीच विवाद हो गया। इसी बात पर गरमागरम बहस हुई और काजल ने उस पर चाकू से वार कर दिया।

एसडीपीओ ने आगे कहा, पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है। मिहाजाम पुलिस स्टेशन में एक एफआआर दर्ज की गई है। हमने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा (103) के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here