पत्नी को रस्सियों से बांधकर उसी के सामने फांसी पर झूला, पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश

0
364

देहरादून में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। त्यूणी क्षेत्र के सैंज गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसने पहले कमरे में मौजूद अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधे और फिर उसी के सामने फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी उसने कीटनाशक खाकर सुसाइड की कोशिश की थी।

थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि विशाल पुत्र करण निवासी सैंज मजदूरी करता था। वह कई दिनों से परेशान बताया जा रहा था। बुधवार को विशाल के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पता चला कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले विशाल ने कमरे में ही मौजूद अपनी पत्नी रूबी के हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद रस्सी से पंखे के कुंडे पर फंदा बनाकर विशाल ने फांसी लगा ली। रूबी चीखती रही पर वह नहीं रुका। चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी इकट्ठा हो गए। कमरा बंद होने से पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कमरे में फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की। पता चला कि विशाल ने कुछ दिन पूर्व भी कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी, तब उसे बचा लिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here