पत्नी से झगड़े के बाद बैराज पहुंचा पति, बाइक खड़ी करके शारदा नदी में लगाई छलांग

0
351

पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने मंगलवार को बैराज से शारदा नदी में छलांग लगा दी। पत्नी से चल रहे विवाद से छुब्ध होकर एक पति ने मंगलवार को बैराज से शारदा नदी में छलांग लगा दी। उसको नदी में कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एनडीआरएफ नदी में उसकी तलाश कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला जोशी टोला निवासी मंगलवार दोपहर को बाइक शारदा बैराज पर पहुंचा। उसने बैराज के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बाइक की डिक्की खुली मिली। जिसके भीतर से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में एनडीआरएफ को लगाया गया है। टीमें नदी में उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि युवक घरेलू विवाद से परेशान था और पत्नी से नाराज होकर वह नदी में कूद गया।

सुसाइड नोट में लिखा-परिवार की भलाई के लिए उठाया ये कदम

प्रिंस जोशी की बाइक की डिक्की से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी नीतू जोशी और उसके परिवार से परेशान होकर जान देने जा रहा है। जिंदा रहेगा तो यह लोग उसके परिवार को परेशान करते रहेंगे। वह अपना मानसिक संतुलन को बैठा था। उसने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि अगर उसकी लाश मिल जाती है तो उसकी पत्नी को उसके आसपास भी भटकने मत देना। वह अपने परिवार की भलाई के लिए जान देने जा रहा है।

खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला जोशी टोला निवासी प्रिंस की शादी दो साल पहले नीतू से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी रक्षाबंधन में नाराज होकर अपने घर चली गई थी। तभी से पति परेशान रह रहा था। इसी से छुब्ध होकर सोमवार को वह शारदा बैराज पर पहुंचा। प्रिंस के बारे में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में टीचर था। बाद में उसने काम छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here