बाजपुर में नदी किनारे लकड़ी काटने गए पिता पुत्र अचानक घोंघा नदी में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। पानी में डूबकर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे का अभी पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, वही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी।
बता दे कि बाजपुर के गांव बाजपुर निवासी अकील अहमद अपने पुत्र कामिल के साथ घोंघा नदी के किनारे स्थित अपने खेत से लकड़ी काटने के लिए गए था कि अचानक दोनों का पैर फिसल गया और पिता पुत्र कीचड़ में फिसलकर नदी में गिर गए। वही नदी के तेज बहाव में फंसकर अकील अहमद की मौत हो गई, जबकि कामिल पानी के तेज बहाव में बह गया।
चीख पुकार सुनकर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जहां लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लोगों की मदद से कामिल की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां टीम द्वारा कामिल की तलाश की जा रही है।
इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने तत्काल जिलाधिकारी और बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा को घटना की जानकारी दी। राजेश कुमार ने बताया कि घटना बेहद दुखद है ऐसे में सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं और परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
वही दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया कि पानी में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिनके शव को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि मृतक व्यक्ति का पुत्र भी पानी में बह गया है। जिसकी एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
एसडीएम और तहसीलदार ने किया निरीक्षण
पिता पुत्र के पानी में बहने की सूचना के बाद एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद एसडीएम ने पीड़ित परिवार के साथ वार्ता की ओर दुःख जाहिर किया। इस दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ है और सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।











