पिता की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान हादसा, पानी के तेज बहाव में डूबा बेटा, मौत

0
49

पिता की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान बेटा पानी के तेज बहाव में डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। दो मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के मोहल्ला रमपुरा निवासी 55 वर्षीय बबली वैद दिल्ली की एमसीडी में काम करते थे। मंगलवार को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। परिवार ने बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया। गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के लिए उनका 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन वैद ब्रजघाट गया था। अस्थियां विसर्जित करने के दौरान जल का तेज बहाव होने के कारण वह पानी में डूबने लगा।

यह देख लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अर्जन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अर्जुन एक कंपनी में नौकरी करता था। एक साथ दो मौत होने से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here