पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर किए पुष्प अर्पित

0
165

आधुनिक युग के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वीडियो देखें : https://youtu.be/xWosU7bt0lI?si=7Ze97xZ6M3e0sSvG

बता दें कि बाजपुर के सूद कॉलोनी में स्थित नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि डीके जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/हज-यात्रा-पर-जाने-से-पहले-म/

इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भले ही दुनिया को छोड़ कर चले गए हो लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी द्वारा कंप्यूटर युग की स्थापना की गई थी जिससे देश को प्रगति मिली है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/पांच-करोड़-का-फर्जी-चेक-दब/

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, सभासद महेश कुमार आशू, पूर्व बीडीसी प्रमोद जोशी, पंचम सिंह, मोहन सिंह राठौर, नितिन बिष्ट, फुरकान अहमद, हरपाल यादव, बृजेश कुमार यादव, हरि सिंह, बाबू सिंह, जगजीवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/k7yMQWXtcMcyZ5on/?mibextid=oFDknk

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here