पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
133

पुलिस ओर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने घेराबंटी कर 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीते दिन बुधवार को कुरकुरे खिलाने के बहाने घर ले जाकर छह वर्षीय कक्षा दो की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है। वहीं मासूम बच्ची के पिता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।

वहीं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी के चलते पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

रिपोर्ट : शिवम् द्विवेदी, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here