पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला फूंकने गए कांग्रेसियों की पुलिस से हुई तू-तू मैं-मैं…

0
1283

गदरपुर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कि अपने रिश्तेदारों को भर्ती कराने की सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अरविंद पांडे के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक न सुनी।

बता दें कि उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले के बीच गदरपुर के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे की अपने रिश्तेदारों को बैक डोर से शिक्षा विभाग में भर्ती कराए जाने की सूची वायरल हो रही है। सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अरविंद पांडे और प्रदेश सरकार को इस मामले पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वही विधायक अरविंद पांडे के पुतला फूंके जाने की सूचना मिलने पर बाजपुर कोतवाली के एसआई भगवान गिरी गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतले को छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक न सुनी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

वही बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि जो सूची वायरल हो रही है उस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उत्तराखंड में नौकरी दी जा रही है जबकि बाजपुर और उत्तराखंड के युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के लोगों की जगह बाजपुर और उत्तराखंड के युवाओं को नौकरी मिलती तो, आज बेरोजगारी काफी हद तक कम हो चुकी होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here