पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपी गिरफ्तार

0
505

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग किए गए दो लाठी डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, वहीं घटना के दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम रानी नागल फौजी कॉलोनी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सरताज मंसूरी पर चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित की पत्नी रुखसार ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर उसके पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।

इसी के चलते पुलिस में घटना के आरोपी राजेंद्र पाल और कुंवरपाल को ग्राम फौजी कॉलोनी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दो लाठी डंडे भी बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि घटना के दो अन्य आरोपी अमित और संजीव कुमार अभी फरार चल रहे हैं।

इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दो अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here