पूर्व छात्रा ने रची अध्यापिकाओं को बदनाम करने की साजिश, अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल

0
118

अध्यापिकाओं की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला कोई और नहीं स्कूल की पूर्व छात्रा ही निकली। जिसने द्वेष भावना के चलते अध्यापिकाओं की अश्लील फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया था, वहीं पुलिस ने आरोपी छात्रा को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने अपना जुर्म कबूल लिया है, तो वही पुलिस आरोपी छात्रा पर कार्यवाही कर रही है।

बता दें कि बीते दिनों एक विद्यालय की अध्यापिकाओं ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ अध्यापिकाओं की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। जहां पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए आरोपी का पता लगा लिया। जिसके चलते पुलिस ने लोकेशन के आधार पर हरिद्वार में दबिश देते हुए एक युवती को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबुलते हुए बताया कि उसने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा उक्त विद्यालय से ही पास की थी। युवती ने बताया कि विद्यालय में अध्यापिका द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जबकि वह उक्त अध्यापिका को बेहद पसंद करती थी। वही विद्यालय की अध्यापिका ने बताया कि आरोपी छात्रा पढ़ाई के दौरान उसे आए दिन गिफ्ट देती थी। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्रा के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस दौरान कोतवाली के एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि अध्यापिका द्वारा छात्रा को पसंद नहीं करने और परीक्षा में नंबर कम देने के चलते छात्रा ने अध्यापिकाओं की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और आरोपी छात्रा पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here