पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने चीनी मिल के कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के साथ गन्ना मंत्री से की मुलाकात

0
47

बाजपुर चीनी मिल में मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित करवाने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने चीनी मिल के कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के साथ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने गन्ना मंत्री को प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया।

बता दें कि बाजपुर चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित किए जाने, एरियल की धनराशि स्वीकृत करने और मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जिसको लेकर समय-समय पर आंदोलन भी किए गए, वही लंबे समय के बाद चीनी मिल की समस्त मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पूरा किए जाने से चीनी मिल के कर्मचारियों और मृतक आश्रितों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

इसी के चलते पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में चीनी मिल के कर्मचारियों और मृतक आश्रितों ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की और उन्हें ऐतिहासिक कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र सोपा। साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार समस्याओं को पालने की जगह उन्हें समाप्त करने में भरोसा रखती है। यही कारण है कि लंबे समय से चल रही समस्याओं को समाप्त कराया गया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here