प्रियंका को ‘पसंद’ नहीं पसंद : शादी टूटने से खफा दूल्हे ने रेता दुल्हन का गला, रात घर आकर खेला खूनी खेल

0
290

यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित लोटन कोतवाली क्षेत्र के तरघौना गांव में गुरुवार को घर में सो रही किशोरी के गले को एक सिरफिरे ने रेत दिया और लहूलुहान हाल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

तय शादी टूटने से खफा था हमलावर
हमला करने के पीछे शादी को टूटना बताया जा रहा है। लड़की और आरोपी की शादी तय थी, जो किन्हीं कारणों से टूट गई। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।

प्रियंका को पसंद नहीं था पसंद कुमार?
परिजनों ने लोटन कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि प्रियंका की शादी महराजगंज जिले के थाना कोल्हुई अन्तर्गत ग्राम बेलवा बकहनिहां में पसंद कुमार पुत्र जयकिशन के साथ तय था। बाद में किसी कारण वश टूट गया। जिससे क्षुब्ध होकर सिरफिरे युवक पसंद ने हथियार लेकर गुरुवार आधी रात को तरघौना पहुंचकर घर के बाहर सो रही प्रियंका का गला रेत दिया। जिससे लहूलुहान हो गई। 

छटपटाने की आवाज सुन जागे घर वाले
छटपटाने पर परिजनों की आंख खुल गई और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अपने अभिरक्षा में लेकर सीएचसी लोटन ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लेकिन लड़की की लगातार हालत बिगड़ता देख वहां से भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां उसकी लड़की की हालत गम्भीर बनी हुई है। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
वहीं, मिले शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में एसओ लोटन डीके सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here