प्लाट में झाड़ियों के बीच मिला नवजात का आधा खाया हुआ शव, कुत्ता लेकर आया था

0
37

शव को किसी जानवर ने खाया हुआ था। कुछ लोगों ने बताया कि शव को कुत्ता लेकर आया था।

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में एक प्लाट में नवजात का आधा खाया हुआ शव मिला है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिव मंदिर के सामने वाली सड़क के किनारे खाली प्लाट में झाड़ियों में बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा पड़ा था।

शव को किसी जानवर ने खाया हुआ था। कुछ लोगों ने बताया कि शव को कुत्ता लेकर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चे को त्यागने के इरादे से छोड़ने संबंधी धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here