फिलीपींस से हर्षिता ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, दादा की मृत्यु के बाद लिया था संकल्प, अब US में मास्टर्स की तैयारी

0
204

बाजपुर की हर्षित अग्रवाल ने फिलिपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हर्षिता के बाजपुर पहुंचने पर लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं हर्षिता ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद बाजपुर में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने और जरूरतमंदों का निशुल्क उपचार करने की बात कही है।

बता दें कि बाजपुर के युवा कारोबारी मोहित अग्रवाल की पुत्री हर्षित अग्रवाल फिलिपींस से 6 साल की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर बाजपुर पहुंची। डॉक्टर हर्षित अग्रवाल के बाजपुर पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हर्षित अग्रवाल ने बताया कि जब वह दसवीं कक्षा में थी तो उनके दादा भगवान दास गुप्ता की बाजपुर में सही समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से उन्होंने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा।

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने फिलिपींस में 6 वर्ष की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि वह अब यूएस में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए परीक्षा देगी और मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद बाल रोग विशेषज्ञ बनकर बाजपुर में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वह बाजपुर में एक विभिन्न सुविधाओं के साथ एक बेहतर अस्पताल बनाया जाए। जिसमें गरीब बेसहारा और अन्य जरूरतमंद लोगों का निशुल्क इलाज किया जाए।

वही डॉक्टर हर्षित अग्रवाल के पिता मोहित अग्रवाल और माता मीरा अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी बेटी के सपनों को पूरा करेंगे और बाजपुर में एक बेहतर अस्पताल बनाने में उसका पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इस मौके पर विकास गुप्ता, विमल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here