फिल्म निर्माता बताकर यूपी के शकील की विधवा महिला से हैवानियत, रेप के बाद भाइयों ने दी जान से मारने की धमकी

0
394

यूपी की रहने वाली एक विधवा महिला से हैवानियत की सारी दरें पार कर दी गईं। खुद को मुंबई का फिल्म निर्माता बताकर महिल को अपने प्रेम जाल में फंसाया। महिला का आरोप है कि कई दिनों तक लिवइन-रिलेशनशिप में रहकर उसका रेप भी किया। पीड़िता का आरोप है कि किसी को बताने पर आरोपी के भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विधवा महिला को शादी का झांसा देकर एक आरोपी ने रेप किया। आरोपी ने खुद को फिल्म निर्माता और निर्देशक बताया। आरोपी के भाइयों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली में क्षेत्र की एक विधवा महिला ने तहरीर दी। महिला के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात यूपी के जिला अमरोहा के रहने वाले शकील अमरोही निवासी कुरैशी मोहल्ला, ज्योतिबा फुलेनगर से हुई थी। शकील ने खुद को मुम्बई का फिल्म निर्माता और निर्देशक बताया। फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन दिखाने के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़नी शुरू हो गई। आरोप है कि शकील ने पीड़ित महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का आरोप है कि शकील ने उनके घर पर आकर शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी काफी दिनों तक रहे।

कहना था कि डेढ़ साल साथ रहने के दौरान शादी की बात करने पर आरोपी अकसर शादी की बात पर टालता रहा। आरोप है कि शकील के भाइयों इकरार, इकबाल और वसीम से संपर्क किया तो उन्होंने धमकी दी कि वे नेता हैं और पीड़िता को जान से मार देंगे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here