फैक्ट्रियों में हो रही मजदूरों की जांच की हो मजिस्ट्रेट जांच, लगातार लापरवाही के आ रहे मामले : अनिल वाल्मीकि

0
458

फैक्ट्रियों में आए दिन हो रही मजदूरों की मौत के मामले को लेकर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंपा।

इस दौरान अनिल वाल्मीकि ने फैक्ट्री के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि फैक्ट्री में मजदूर काम करते हैं लेकिन प्रबंधकों द्वारा मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं उन्होंने कहा कि जब किसी फैक्ट्री में मजदूर के साथ हादसा हो जाता है तो फैक्ट्री प्रबंधन किसी तरह की कोई मदद नहीं करता है।

अनिल वाल्मीकि ने कहा कि इसके लिए श्रम विभाग भी जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से फैक्ट्री में हादसों के दौरान मरने वाले श्रमिकों की मजिस्ट्रियल जांच करने की मांग की है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का बीमा और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए, मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए जाने चाहिए और प्रत्येक फैक्ट्री में राहत कोष होना चाहिए जिससे किसी मजदूर की मौत होने पर उसके परिवार की मदद की जा सके। अनिल वाल्मीकि ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here