बच्ची से छेड़छाड़ में सेना का जवान गिरफ्तार, मां ने पूरी घटना को इंटरनेट पर किया लाइव

0
272

उत्तराखंड के चमोली में सेना के जवान पर एक बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़िता की मां ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने जवान को अरेस्ट कर दिया है।

मामला चमोली जिले के थराली का है। सेना की सीएसडी कैंटीन में तैनात जवान ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां के अनुसार, रविवार शाम उनकी नाबालिग बेटी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने गई थी। इस दौरान आरोपी जवान ने बंद कैंटीन का ताला खोलकर बच्ची को अंदर बुलाया और उससे छेड़छाड़ की।

डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत एसडीएम थराली और स्थानीय थाना थराली में शिकायत की।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here