बड़े मॉल पेंटागन के एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। यहां स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापेमारी कर गंदे खेल का पर्दाफाश किया। मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, स्पा संचालक दंपति मौके से फरार हो गए। सभी के किलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एएचटीयू की टीम को सूचना मिली थी कि पेंटागन मॉल में संचालित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में देह व्यापार कराया जा रहा है। टीम ने छापा मारा तो अंदर बने केबिनों से दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।
एएचटीयू प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मौके से सचिन और गणेश निवासी ऋषिकेश के अलावा शामली, पानीपत और फतेहपुर निवासी पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि स्पा संचालक अनुभव और उसकी पत्नी शालू निवासी आरके पुरम कॉलोनी, सिडकुल की तलाश की जा रही है। साथ ही पेंटागन मॉल के दूसरे स्पा सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर उसका भी चालान किया गया है।









