Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 1: शुक्रवार यानी 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ है। जी हां, आज टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों ही फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, दोनों ही फिल्में बिल्कुल जॉनर और कहानी पर बेस्ड हैं। ऐसे में अब ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के ओपनिंग डे के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर किसने बाजी मारी।
पहले दिन ‘बागी 4’ ने दी ‘द बंगाल फाइल्स’ को पटखनी
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ की कहानी को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म में हर कोई टाइगर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। कहानी की बात करें फिल्म टाइगर श्रॉफ (रौनी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जो असल में होती नहीं। वह अलीशा (हरनाज संधू) नाम की लड़की को देखता है, जिससे वह प्यार करता है। लेकिन अलीशा सिर्फ रौनी को ही नजर आती है। कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखने तक ‘बागी 4’ ने ओपनिंग डे पर 11.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
‘द बंगाल फाइल्स’ का रहा बुरा हाल
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी ‘बागी 4’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्ली जोशी, अनुपम खेर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। मूवी को लेकर शुरुआत से ही काफी विवाद रहा है। ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये ‘बागी 4’ से काफी पीछे चल रही है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखने तक ‘द बंगाल फाइल्स’ ने ओपनिंग डे पर 1.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।











