बाजपुर के किस अस्पताल की डॉक्टर ने महिला को दी नई जिंदगी..

0
1227

(शुभम गंभीर) धरती पर डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है जहां डॉक्टर उपचार कर मरीजों की जान बचाने का काम करते हैं। ऐसा ही मामला बाजपुर के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में सामने आया है। जहां कई दिनों से उपचार के लिए भटक रही एक गंभीर रूप से बीमार महिला का चिकित्सकों ने उपचार कर उसे नया जीवन देने का काम किया है।

बता दें कि हल्द्वानी निवासी उर्मिला देवी काफी लंबे समय से इन्फेक्शन का इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में करा रही थी। जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को रेफर कर दिया। जिसके बाद महिला लगातार अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी भी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का सही से उपचार नहीं किया। जिसके बाद महिला के परिजन 25 फरवरी को अचानक बाजपुर के दोराहा रोड स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में महिला को उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। जहां अस्पताल की चिकित्सक डॉ माधुरी गहलोत ने महिला का उपचार शुरू किया। यही कारण है कि आज उर्मिला देवी को अस्पताल की चिकित्सक डॉ माधुरी गहलोत ने एक नया जीवनदान दिया है।

इस दौरान डॉ माधुरी गहलोत ने बताया कि महिला के पेट की नली में 2 माह का बच्चा था और नली पूरी तरह फट चुकी थी जिससे इंफेक्शन फैलता जा रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला को लिवर में सूजन, गुर्दे में इन्फेक्शन और खून की कमी भी बनी हुई थी। इस दौरान डॉ माधुरी गहलोत ने बताया कि सही समय पर महिला का उपचार नहीं किया जाता तो महिला की जान भी जा सकती थी। वही महिला के पुत्र ने अपनी माता के सफल उपचार के लिए अस्पताल का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here