बाजपुर के टांडा अमीचंद से वन विभाग ने हिरन प्रजाति के मांस को पकड़ा, किया मुकदमा दर्ज

0
644

बाजपुर बन्नाखेड़ा वन रेंज की टीम ने ग्राम टांडा अमीचंद में एक घर से सांभर का चार किलो मांस बरामद किया है। वन विभाग ने मांस कब्जे में लेकर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बन्नाखेड़ा वन रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली की ग्राम टांडा अमीचंद में रहने वाले शीतल सिंह आदि ने वन्यजीव का शिकार किया है। उसका मांस सन्नी के घर में रखा है। सूचना के बाद टीम जगजीत के घर पर पहुंची, लेकिन घर में कोई नहीं मिला। इसके बाद टीम ने छानबीन की तो रसोई में काली पन्नी में लिपटा मांस मिला, जिसे कब्जे में लेकर टीम ने उसका सैंपल लैब में भिजवाया।

बन्नाखेड़ा वन रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि लैब से जानकारी मिली है कि ये मांस हिरन प्रजाति के सांभर का है। मांस को कब्जे में ले लिया गया है उसे देहरादून में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here