बाजपुर पालिका ने मोक्ष रथ और एनिमल कैचर वाहन किये जनता के सुपुर्द

0
122

पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने बुधवार को लोगों की मांग को संज्ञान में लेते हुए मोक्ष रथ और एनिमल कैचर को जनता की सेवा के लिए रवाना किया। उन्होंने क्षेत्र में घूमने वाले लावारिस गोवंशीय पशुओं को पकड़कर जल्द गोशाला में भेजे जाने की बात कहीं।

बता दे कि बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बोर्ड की बैठक में एनिमल कैचर वाहन मंगवाने और किसी की मृत्यु के उपरांत शव को श्मशान घाट लेकर जाने वाले वाहन को बनवाने का भी निर्णय लिया था। इसी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने मोक्ष रथ और एनिमल कैचर वाहन को क्षेत्र के लोगों के लिए रवाना किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी वाहन की जरूरत होगी तो वह अपने वार्ड के सभासद को इसकी सूचना देगा। जिससे नगर पालिका उस वाहन को जरूरतमंद के पास भेज सकेगी, उन्होंने बताया कि एनिमल कैचर वाहन के माध्यम से नगर में घूमने वाले लावारिस गोवंशीय पशुओं को पड़कर गोशाला भेजा जाएगा।

इस दौरान ईओ मनोज दास, सभासद जगतजीत सिंह, शमशेर अली, सीताराम तिवारी, सुनील कुमार, आदित्य चानना, सिंह स्वरूप भारती आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here