बाजपुर सीएचसी में डायलिसिस सुविधा की मांग, पालिकाध्यक्ष ने सीएम और स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा पत्र

0
201

बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को पत्र प्रेषित कर बाजपुर उप जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा प्रारंभ किए जाने व विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति किए जाने की मांग की है। ताकि आम जन को उप जिला चिकित्सालय का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, ऑथोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के न होने के कारण उप जिला चिकित्सालय बाजपुर रेफर सेंटर बनकर रह गया है। डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here