बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर नवजात शिशुओं को दिए गर्म कंबल..

0
768

बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर नवजात शिशुओं को दिए गर्म कंबल..

देवेंद्र सिंह, संवाददाता (गदरपुर, उधम सिंह नगर)

गदरपुर : गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे सुपुत्र बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा कार्यक्रम करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्म वस्त्रों का वितरण किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य सलविंदर सिंह कलसी और पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं को आशीर्वाद देते हुए कंबल वितरित किए।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के दो छोटे पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह को धोखे से गिरफ्तार करके धर्म परिवर्तन ना करने के एवज में सरहिंद के सूबेदार द्वारा जिंदा दीवारों में चुनवा दिया गया था। उनके छोटे सुपुत्र बाबा फतेह सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नवजात शिशुओं को कंबल देते हुए आशीर्वाद दिया गया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजनी कुमार, डॉ.राजीव चौहान, महिला चिकित्सक मनप्रीत कौर, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, राकेश भुड्डी, राकेश कंबोज, कृष्ण लाल बत्रा, सुनील कंबोज एवं बंटी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here